Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम एकेडमी ने कर्मियों को सम्मानित किया
Newspaper: Hindustan
Published On: 14-मई-2026
Updated On: 14-मई-2026
Description: हल्द्वानी (वि)। बीएलएम एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप-डी कर्मचारियों, बस चालकों एवं परिचालकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रमिक दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके योगदान को सम्मान देने के अलावा उन्हें बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और समृद्धि में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रमिकों का कार्य केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक रूप से भी अत्यंत सम्माननीय है। इस मौके पर विद्यालय में कार्यरत 100 कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन प्रदान करने की अनुमति दी गई।
PDF URL : Visit PDF