Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम एकेडमी की सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Newspaper: Hindustan
Published On: 15-मई-2026
Updated On: 15-मई-2026
Description: सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा परीक्षा सत्र 2025-26 में बीएलएम एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अन्या पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया अग्रवाल एवं सौम्या तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विभाशा पांगाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि गर्विका अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। सिद्धकीर्ति कौर ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 129 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं परीक्षा दी, जिनमें से 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। विद्यालय के निदेशक शक्ति अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने कहा कि शिक्षकों, प्रबंधन एवं स्टाफ का विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा ही इस सफलता का मुख्य आधार है। विद्यालय पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को निरंतर बनाए हुए है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
PDF URL : Visit PDF