सीबीएसई प्रशिक्षण इकाई के दिशा-निर्देश पर बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के नौ शिक्षकों ने अपने शोध एवं केस-पेपर प्रस्तुत किए। समिति में प्रो. आशीष जोशी, पल्लव साह और प्रो. आशीष खरे शामिल रहे। समिति ने गहन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के उपरांत तीन सर्वश्रेष्ठ केस-पेपरों का चयन किया।