बीएलएम एकेडमी में 'कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई' विषय पर सीबीएसई जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर के नेतृत्व में हुई कार्यशाला में जिले के 9 शिक्षकों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। प्रो. आशीष जोशी, पल्लव साह और प्रो. आशीष खरे की समिति ने मूल्यांकन कर 3 सर्वश्रेष्ठ केस-पेपर चुने, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन के लिए भेजा जाएगा। एनईपी-2020 के तहत आधुनिक तकनीक के समावेशन पर चर्चा हुई।