बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' विषय पर आयोजित 'निबंध मंथन' कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के माध्यम से उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
देहरादून से प्रसारित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लीडरशिप (नेतृत्व) की व्यापक अवधारणा से परिचित कराते हुए कहा कि नेतृत्व किसी पद अथवा अधिकार तक सीमित नहीं है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा, विचारों, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी के माध्यम से जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर सकता है। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, कला, प्रशासन, उद्यमिता और सामाजिक सेवा-हर क्षेत्र में युवाओं के लिए नेतृत्व के अवसर
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में यह विश्वास और संकल्प मजबूत किया कि 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व, नवाचार, जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों से साकार होने वाला भविष्य है।