बीएलएम एकेडमी के संस्थापक वेदप्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि डॉ. पूनम मयान ने कहा कि एकेडमी के संस्थापक वेदप्रकाश गुप्ता उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर बालकृष्ण देवकी देवी स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में 33 यूनिट रक्तदान हुआ। टीम में डॉ प्रकाश मेहता, श्रीवास मंडल, रंजना लोहनी, संजय पंत, पंकज रावत, वीरेंद्र सिंह रहे। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने बताया कि ग्रैंडपेरेंट्स डे में प्री-प्राइमरी वर्ग से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक साकेत अग्रवाल, निर्देशिका सौम्या अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या पूनम, हेड एडमिन डॉ. अमर सिंह कंवर, हेड मिस्ट्रेस जूनियर विंग यास्मीन अली आदि मौजूद रहे।