Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम में 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला
Newspaper: Uttranchal Deep
Published On: 30-सितम्बर-2026
Updated On: 2-अक्तूबर-2026
Description:

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के निमित्त बीएलएम एकेडमी, गौरापजाव में नैनीताल जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बताया कि उनके दिशा-निर्देशन में 25, 26 एवं 28 सितम्बर को नैनीताल जिले के सरकारी एवं गैर-मरकरी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिले के लगभग 95 प्रतिशत विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर निद्यालय स्तर पर बच्चों का चयन किया गया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों का जिला स्तरीय कार्यशाला के लिए चयन किया गया जिला स्तरीय कार्यशाला में चयनित बच्चों ने भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ठ, विधायक तालबुजां मोहन सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार व रौतेला, देवेन्द्र वेला पेयजल अनुश्रवण समिति के दिनेश आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज साह, नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यत रविन्द्र रैकूनी, को-ऑपरेटिव डायरेक्टर निश्चल पांडे, बरिष्ण भाजपा नेता आनन्द सिंह धर्मवाल, वी.एल.एम. एकेडमी के संस्थापक प्रबंधक एवं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, महिला मीचां प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित लगभग 800 बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, रचनाक्रमकता और उनके सपनों को मंच प्रदान करते हुए 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

PDF URL : Visit PDF