Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम एकेडमी में 'श्रेष्ठा' प्रतिभा और उत्कृष्टता का संगम
Newspaper: Hindustan
Published On: 17-अक्तूबर-2026
Updated On: 20-अक्तूबर-2026
Description:

बीएलएम एकेडमी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु तीन दिवसीय 'श्रेष्ठा' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत दूसरे दिन स्पेलाथॉन, रोल प्ले, भाषण, वाद-विवाद, एक्सटेम्पोर, योग, कहानी वाचन, नाटक, फायरलेस कुकिंग, ज्वेलरी मेकिंग, इकेबाना फ्लावर डेकोरेशन एवं ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु संगीता माथुर, पल्लवी वालिया, नीता द्योलिया, आयना, अपर्णा भट्ट, रेनू दानी,
विश्वजीत पाल एवं जगजीत गिरी गोस्वामी ने निर्णायक मंडल के रूप में योगदान दिया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मकता निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। 'श्रेष्ठा' केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का उत्सव है। कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, प्रबंधक साकेत अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर, हेड एडमिन एवं एचआर डॉ. अमर सिंह कंवर तथा वाइस प्रिंसिपल पूनम क्वात्रा सहित विद्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

PDF URL : Visit PDF