Enquire Now

Media Gallery

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में बीएलएम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन
Newspaper: Uttranchal Deep
Published On: 25-अप्रैल-2026
Updated On: 25-अप्रैल-2026
Description: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा सत्र 2025-26 में बीएलएम एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका गुप्ता, यशिका उपाध्याय ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा याशि कुमारी एवं दिव्यम मिश्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गायत्री कंवर ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 138 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा दी, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यालय स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य डॉ. गायत्री कंवर ने कहा कि शिक्षकों और प्रबंधन स्टाफ का विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और मेहनत ही इस निरंतर सफलता का प्रमुख कारण है। विद्यालय पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को बनाए हुए है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
PDF URL : Visit PDF