Enquire Now

Media Gallery

बीएलएम एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम
Newspaper: Hindustan
Published On: 25-अप्रैल-2026
Updated On: 25-अप्रैल-2026
Description: सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बीएलएम एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र शिवांश अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपाशी गुप्ता और रिशित खोलिया ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं यशिता तुम्का और दिवस बिष्ट ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं काशिश ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्य डॉ. गायत्री कर्निवल ने बताया कि इस वर्ष 138 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 66 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। निदेशक संकेत गर्गवाल ने बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
PDF URL : Visit PDF